बहुत अच्छे हैं महाराष्ट्र के लोग
पुणे में मेरी एक बहन रहती है। आज सुबह फोन पर उससे बात हो रही थी। अचानक बात राज ठाकरे और महाराष्ट्र के लोगों को लेकर होने लगी। मैंने पूछा, महाराष्ट्र के तमाम लोग राज ठाकरे का समर्थन कर रहे हैं, तो तुम लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही हैं। सुनते ही कहने लगी, नहीं भइया ऐसी बात नहीं है। यहाँ के लोग बहुत ही अच्छे हैं। भोले भाले तो हैं ही, इमानदारी इनमें कूट-कूट कर भरी हुई है। कहीं कोई चीज पढ़ी हो, बिना जाने समझे नहीं उठाते। इतना ही नहीं, मिलते हैं तो लगता है अपने ही भाई-बहन से मिल रहे हैं। बहन का महाराष्ट्र के लोगों के प्रति यह भाव सुनकर मेरे जेहन में यह सवाल कौंधने लगा की राज ठाकरे का समर्थन करने वाले कौन लोग हैं।मेरे इस सवाल का जवाब यदि किसी के पास है तो बताएं।
3 comments
कॉंग्रेस सरकार. वोट की राजनीति.
दीपावली की शुभकामनाएँ.
अति सुंदर |
दीपावली की हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाये |
सब राजनिति है!! आमजन को कुछ लेना देना नहीं इससे.
आपको एवं आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं.
Post a Comment