Header Ads

...और राज भाटिया जी को गुस्सा आ गया

8 जनवरी को मैंने एक तस्वीर के बारे में 'राज भाटिया और लवली जी के लिए' शीर्षक से पूछा था. कई ब्लागरों ने भी जवाब दिया. पहले तो राज भाटिया जी ने ही जवाब दिया कि यह कुकुम्बर है. उन्होंने आशंका जताते हुए Zucchini भी कहा. उसके बाद आए आर सी मिश्रा जी. उन्होंने Snake Guard! कहा जो बिल्कुल सही है. अरविन्द मिश्रा जी ने आर सी मिश्रा जी का साथ दिया. तरुण भाई ने इसे Sponge Gourd के साथ Snake Gourd भी बताया. अमित, मोहन वशिष्ट ने Sponge Gourd बताया. अनुनाद सिंह ने तर्क देते हुए चिचिड़ा कहा. अंत में 'खेल खेल में' ने इसे गिलकी कह दिया. और फ़िर जब मैंने राज भाटिया जी और लवली जी से जवाब माँगा तो भाटिया जी गुस्सा गए. उन्होंने बड़ा और छोटा होने की नसीहत दे दी. मैं मानता हूँ कि किसी भी खेल और पहेली की कोई उम्र नहीं होती. मैंने तो पहेली पूछी थी. ललकारा नहीं था. हालाँकि मुझे एहसास हुआ कि बड़ों के साथ मनोरंजन का खेल नहीं खेला जा सकता. वैसे मैंने पोस्ट में लिखा भी है कि मैं पहेली नहीं पूछा करता हूँ. लेकिन अचानक साँपों की खोज के दौरान Snake Gourd दिख गया. मैंने सोचा, यह सांप प्रजाति की है. इसलिए खोजना मुश्किल हो सकता है. हालाँकि लगभग 50 से अधिक ब्लागरों ने इस पोस्ट को पढ़ा, लेकिन जवाब मात्र 8 ने ही दिया. इससे अंदाजा लगा लीजिये कि इसकी जानकारी कितने लोगों के पास थी.
नोट : किन्हीं ब्लागर भाइयों को यह पोस्ट पढ़कर ठेस लगे तो क्षमा करेंगे.

3 comments

Anonymous said...

bloging mae koi umr ki seemaa nahin hotee haen , koi chhota badaa nahin hota haen .
dusri baat heading mae kisii kaa bhi naam naa dae kyuki is prakaar sae aap dusre kae naam sae apnae blogpar traffic kheech rahey haen

aur teesri baat
kisi bhi blog par koi bhi paheli puchh saktaa haen aap bhi puchhae

par dhyaan dae ki jo uttar aap dae rahey haen wo net par darj ho rahaa haen

search engine mae bhi aata haen ek galat uttar bahut sae un logo ko confuse klar saktaa hean to google par search kartey haen

kyaa bloging kewal manoranjan haen

aap kae liyae ho saktaa haen bahuto kae liyae yae gyaan kaa saadhan bhi haen
saarthak bloging karnae mae aap yogdaan kyu nahin kartey

कडुवासच said...

... छोटी-मोटी बातें कभी-कभी हो जाती हैं।

M.Singh said...

i want to comment in hindi but dont know how to write in hindi fonts.o.k.

Partner : ManthanMedia.com. Theme images by Maliketh. Powered by Blogger.